रोड एक्सीडेंट में 2 सगे भाइयों की मौत:मोतिहारी में फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे

रोड एक्सीडेंट में 2 सगे भाइयों की मौत:मोतिहारी में फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रामबन गांव निवासी मिंटू पासवान के पुत्र राहुल कुमार (20) और अनिकेत कुमार (18) के रूप में हुई है। घायल युवक 18 वर्षीय गोलू कुमार है, जो उनका चचेरा भाई है। यह घटना रूपनी गांव के पास हुई। गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे मृतक के पिता मिंटू पासवान ने बताया कि तीनों युवक बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक ही बाइक पर घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में रूपनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अनिकेत ने भी दम तोड़ दिया। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था हालांकि, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने इस मामले में अलग जानकारी दी है। उनके अनुसार, तीनों युवक तेज रफ्तार में थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे हादसा इतना घातक साबित हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मिंटू पासवान ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां थीं। वह मजदूरी कर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी। घायल गोलू कुमार भी मैट्रिक पास छात्र है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रामबन गांव निवासी मिंटू पासवान के पुत्र राहुल कुमार (20) और अनिकेत कुमार (18) के रूप में हुई है। घायल युवक 18 वर्षीय गोलू कुमार है, जो उनका चचेरा भाई है। यह घटना रूपनी गांव के पास हुई। गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे मृतक के पिता मिंटू पासवान ने बताया कि तीनों युवक बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक ही बाइक पर घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में रूपनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अनिकेत ने भी दम तोड़ दिया। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था हालांकि, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने इस मामले में अलग जानकारी दी है। उनके अनुसार, तीनों युवक तेज रफ्तार में थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे हादसा इतना घातक साबित हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मिंटू पासवान ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां थीं। वह मजदूरी कर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी। घायल गोलू कुमार भी मैट्रिक पास छात्र है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *