अलीगढ़ में आनंद मेटल पर GST का छापा:50 लाख की बोगस खरीदारी पकड़ी, शहर के कई बड़े कारोबारी रडार पर

अलीगढ़ में आनंद मेटल पर GST का छापा:50 लाख की बोगस खरीदारी पकड़ी, शहर के कई बड़े कारोबारी रडार पर

​अलीगढ़ में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (GST) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB) के निशाने पर बोगस खरीदारी करने वाले कई कारोबारी रडार पर हैं। बुधवार को आगरा रोड स्थित आनंद मेटल पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए की बोगस खरीदारी का पर्दाफाश किया है। साथ ही मौके से 10 लाख रुपए का बिना बिल का माल सीज किया गया है। प्रतिष्ठान पर घंटों चली जांच ​असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में जब टीम न्यू आरकेपुरम स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची। इसकी जानकारी पर व्यापार मंडलों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, भारी विरोध के बावजूद अधिकारियों ने जांच जारी रखी और सभी संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त कर लिया। ​नहीं मिले वैध कागज फर्म संचालक मौके पर मौजूद 10 लाख रुपए के एल्युमीनियम स्क्रैप का कोई वैध कागज या बिल पेश नहीं कर सका। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बिना जीएसटी चुकाए माल खरीदा और बेचा जा रहा था। अब तक 50 लाख की बोगस परचेजिंग मिली है। इस खेल में अलीगढ़ के कई नामी मेटल और हार्डवेयर निर्माता भी शामिल हैं। इन्होंने टैक्स बचाने के लिए आनंद मेटल से बिना बिल का माल लिया था। डेटा एनालिसिस से खुला राज ​विभाग को इस धांधली की भनक मॉडर्न डेटा एनालिसिस टूल के जरिए लगी थी। ट्रांजेक्शन में विसंगतियां दिखने के बाद ही एसआईबी ने इस सुनियोजित छापेमारी को अंजाम दिया। एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फर्म संचालक माल के स्वामित्व से जुड़े पेपर नहीं दिखा पाए। 10 लाख का माल सीज किया गया है। उन फर्मों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिन्होंने यहां से अवैध व्यापार किया है, सभी को जल्द नोटिस जारी होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *