राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में 17-18 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे व्यापक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पटना समेत अन्य जिलों में लू चलने लगी है पटना समेत राज्य के कई जिलों में लू चलने लगी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक, रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री रहा। इसके अलावा औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा और कैमूर में भी 41 डिग्री के आसपास रहा। पटना में भी बुधवार को दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। यहां का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं, आर्द्रता 31 प्रतिशत रही, जिससे तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में 17-18 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे व्यापक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पटना समेत अन्य जिलों में लू चलने लगी है पटना समेत राज्य के कई जिलों में लू चलने लगी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक, रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री रहा। इसके अलावा औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा और कैमूर में भी 41 डिग्री के आसपास रहा। पटना में भी बुधवार को दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। यहां का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं, आर्द्रता 31 प्रतिशत रही, जिससे तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया।


