गोमती नगर स्थित गायत्री शक्ति परिसर में त्रयोदशी तिथि पर हर माह होने वाले रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शाम के समय प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का विधिवत पूजन किया गया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान का संचालन आचार्य रमाकांत मिश्रा ने किया। मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक कराया इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक कराया।सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए आयोजन की सराहना की। गायत्री परिवार के अनेक सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अवधेश कुमार तिवारी,अवधेश वर्मा, जे.एन. श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कमला मिश्रा, गीता शुक्ला, नीलू निगम, विश्वनाथ शुक्ला, ट्रस्टी सुरेन्द्र सिंह, मीरा स्वरूप सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं की सहभागिता और सामूहिक प्रयास से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।


