रोशना गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा:कटिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी को देसी पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ा

रोशना गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा:कटिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी को देसी पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ा

कटिहार पुलिस ने रोशना थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष छापेमारी टीम (SIT) ने इस मामले में सफलता हासिल की। यह घटना 13 अप्रैल की रात रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध के पास हुई थी। दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार (19 वर्ष, पिता कारू यादव, ग्राम सुरापार, थाना मनिहारी) को रोका था। पैसे न देने पर बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी अपराधियों ने राजेश से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। घायल राजेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर रोशना थाना में कांड संख्या 83/26 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया SIT ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त नीतीश कुमार (19 वर्ष, पिता किसन यादव, साकिन गौरीपुर, थाना रोशना) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया। गिरफ्तार नीतीश कुमार से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में उसका दूसरा साथी कौन था और हथियार कहां से प्राप्त किया गया था। एसडीपीओ बारसोई ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का दावा- अपराध बर्दाश्त नहीं ASP अभिजीत कुमार सिंह कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है। घायल राजेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद रोशना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने SIT में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कटिहार पुलिस ने रोशना थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष छापेमारी टीम (SIT) ने इस मामले में सफलता हासिल की। यह घटना 13 अप्रैल की रात रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध के पास हुई थी। दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार (19 वर्ष, पिता कारू यादव, ग्राम सुरापार, थाना मनिहारी) को रोका था। पैसे न देने पर बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी अपराधियों ने राजेश से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। घायल राजेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर रोशना थाना में कांड संख्या 83/26 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया SIT ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त नीतीश कुमार (19 वर्ष, पिता किसन यादव, साकिन गौरीपुर, थाना रोशना) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया। गिरफ्तार नीतीश कुमार से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में उसका दूसरा साथी कौन था और हथियार कहां से प्राप्त किया गया था। एसडीपीओ बारसोई ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का दावा- अपराध बर्दाश्त नहीं ASP अभिजीत कुमार सिंह कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है। घायल राजेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद रोशना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने SIT में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *