फीस बढ़ाने वाले स्कूल की होगी जांच:लखनऊ डीएम ने एसडीएम की अगुवाई में बनाई कमेटी, अभिभावकों ने किया था प्रदर्शन

फीस बढ़ाने वाले स्कूल की होगी जांच:लखनऊ डीएम ने एसडीएम की अगुवाई में बनाई कमेटी, अभिभावकों ने किया था प्रदर्शन

लखनऊ डीएम ने जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल में 30% फीस बढ़ाने के मामले की जांच के लिए कमेटी बनायी है। फीस बढ़ने से भड़के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। अभिभावकों ने DIOS कार्यालय की वेबसाइट पर भी शिकायत की थी। मंगलवार को स्कूल के 30% फीस बढ़ाने जाने की प्रकाशित खबर का डीएम विशाख जी ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनायी। कमेटी स्कूल जाकर प्रबंधन के बयान लेगी। अभिभावकों का भी पक्ष लेगी। डीएम ने जांच शुरू करने के दिए निर्देश अभिभावकों ने प्रेप, पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में 800 रुपये से अधिक फीस बढ़ाए जाने का आरोप लगाया था। स्कूल प्रबंधन ने प्रेप में 2200 से तीन हजार और तीसरी क्लास में 2700 मासिक फीस से बढ़ाकर 3500 किया है। डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी बुधवार को जांच शुरू करेगी। कमेटी जांच रिपोर्ट को जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष रखेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *