शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना नगर निगम की तैयारी:40 सफाईकर्मी लोक भवन पर तैनात, वैक्यूम तकनीक से स्वीपिंग मशीन की सफाई होगी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना नगर निगम की तैयारी:40 सफाईकर्मी लोक भवन पर तैनात, वैक्यूम तकनीक से स्वीपिंग मशीन की सफाई होगी

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA ने नए सीएम का ऐलान कर दिया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसे लेकर पटना नगर निगम भी तैयारी कर रहा है। पटना एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक कनेक्टिंग मार्ग की विशेष साफ सफाई की जा रही है। लोक भवन के अंदर और बाहर 40 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। दो पाली में वे काम कर रहे हैं। दो वाटर स्प्रिंकलर से सुबह-शाम पानी का छिड़काव हो रहा सुबह और शाम फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। दो एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो वाटर स्प्रिंकलर से सुबह-शाम पानी का छिड़काव हो रहा है। वहीं, एक JCB और टीपर हर समय कचरा उठाव के लिए खड़ा रहेगा। लोक भवन के अंदर नूतन राजधानी अंचल और बाहर गेट नंबर 1 से 4 तक पाटलिपुत्र अंचल का एरिया आता है। ऐसे में दोनों अंचल के कर्मी मिलकर शपथ ग्रहण समारोह के लिए काम कर रहे हैं। वैक्यूम तकनीक का इस्तेमाल निगम प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्रशासन की ओर से अगर कोई विशेष निर्देश आते हैं तो फिर उस अनुसार काम किया जाएगा। वहीं, पिंक टॉयलेट को भी तैयार किया गया है, अगर प्रशासन की ओर से इसके डिमांड की जाती है तो इसे भी लोक भवन के पास तैनात किया जाएगा। झाड़ू वाली स्वीपिंग मशीन से विशेष सफाई की जा रही है। ये मशीनें धूल, पत्ते और छोटे मलबे को हटाने के लिए रोटेटिंग ब्रश और वैक्यूम तकनीक का उपयोग करती हैं। इससे सफाई प्रभावी तरीके से होता है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA ने नए सीएम का ऐलान कर दिया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसे लेकर पटना नगर निगम भी तैयारी कर रहा है। पटना एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक कनेक्टिंग मार्ग की विशेष साफ सफाई की जा रही है। लोक भवन के अंदर और बाहर 40 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। दो पाली में वे काम कर रहे हैं। दो वाटर स्प्रिंकलर से सुबह-शाम पानी का छिड़काव हो रहा सुबह और शाम फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। दो एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो वाटर स्प्रिंकलर से सुबह-शाम पानी का छिड़काव हो रहा है। वहीं, एक JCB और टीपर हर समय कचरा उठाव के लिए खड़ा रहेगा। लोक भवन के अंदर नूतन राजधानी अंचल और बाहर गेट नंबर 1 से 4 तक पाटलिपुत्र अंचल का एरिया आता है। ऐसे में दोनों अंचल के कर्मी मिलकर शपथ ग्रहण समारोह के लिए काम कर रहे हैं। वैक्यूम तकनीक का इस्तेमाल निगम प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्रशासन की ओर से अगर कोई विशेष निर्देश आते हैं तो फिर उस अनुसार काम किया जाएगा। वहीं, पिंक टॉयलेट को भी तैयार किया गया है, अगर प्रशासन की ओर से इसके डिमांड की जाती है तो इसे भी लोक भवन के पास तैनात किया जाएगा। झाड़ू वाली स्वीपिंग मशीन से विशेष सफाई की जा रही है। ये मशीनें धूल, पत्ते और छोटे मलबे को हटाने के लिए रोटेटिंग ब्रश और वैक्यूम तकनीक का उपयोग करती हैं। इससे सफाई प्रभावी तरीके से होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *