मैनपुरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के सदर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यह शोभायात्रा मंगलवार शाम 5:30 बजे शहर के मोहल्ला छपट्टी से शुरू हुई। हर वर्ष की तरह इस बार भी इसमें एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रथ पर सवार होकर शहर में निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कबीला झांकी रही, जिसमें आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सचिन पेपर अमन कुमार एडवोकेट, शोभायात्रा अध्यक्ष पुनीत जैन, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, सुरेश चंद्र, अंकित कुमार, संजीव प्रधान, पंकज सागर, आरसी आनंद, जगदीश, संत दयाराम मौर्य, ओम दत्त श्रीवास्तव, सुदर्शन शास्त्री, देवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


