मंगलौर को हराकर खो-खो के सेमीफाइनल में पहुंचा CSJMU:तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कई विवि की टीमों ने दिखाया दम

मंगलौर को हराकर खो-खो के सेमीफाइनल में पहुंचा CSJMU:तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कई विवि की टीमों ने दिखाया दम

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में चल रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच हुए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मेजबान सीएसजेएमयू ने मंगलौर विश्वविद्यालय को 31–20 के स्कोर के साथ 11 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। एसआरटीएम ने मुंबई विवि को हराया इसके अलावा अन्य मुकाबलों स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (SRTM) नांदेड़ ने मुंबई विश्वविद्यालय को 40–24 से हराते हुए 16 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, अन्य प्रमुख मुकाबलों में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा को 33–10 से पराजित करते हुए 23 अंकों से जीत हासिल की। बेंगलुरु नॉर्थ विश्वविद्यालय ने कल्याणी विश्वविद्यालय को 31–22 से हराकर 9 अंकों से विजय प्राप्त की। आठ अंको से जीता मंगलौर मंगलौर विश्वविद्यालय ने सिदो-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय को 26–18 से पराजित करते हुए 8 अंकों से जीत दर्ज की, जबकि SRTM विश्वविद्यालय, नांदेड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 46–33 के स्कोर के साथ 13 अंकों से हराया। एक अन्य मुकाबले में कालीकट विश्वविद्यालय ने भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 31–21 से पराजित करते हुए 10 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पंजाब ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा को 21–18 से हराकर 13 अंकों (इनिंग सहित) से विजय प्राप्त की। मैच के दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. निमिषा कुशवाहा, डॉ. प्रभाकर पाण्डेय और सौरभ तिवारी आदि रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *