बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च:कीमत ₹37,000 कम हुई, 349cc के नए इंजन से टैक्स में बचत; 40hp की पावर और 190Kg वजन

बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च:कीमत ₹37,000 कम हुई, 349cc के नए इंजन से टैक्स में बचत; 40hp की पावर और 190Kg वजन

बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरर बाइक डोमिनार 400 का नया वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और इंजन में हुआ बदलाव है। कंपनी ने डोमिनार 400 की कीमत में 37,000 रुपए की बड़ी कटौती की है। अब दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.04 लाख रुपए तय की गई है। इससे पहले इस बाइक की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। कीमत कम करने के पीछे मुख्य वजह इंजन के साइज (डिस्प्लेसमेंट) को घटाना है, जिससे बाइक अब कम टैक्स स्लैब के दायरे में आ गई है। 18% टैक्स ब्रैकेट में आई बाइक, इसलिए दाम घटे दरअसल, भारत में 350cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर 40% टैक्स (GST + सेस) लगता है। वहीं 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स पर केवल 18% टैक्स लगता है। बजाज ने डोमिनार के पुराने 373cc इंजन को डाउनसाइज करके अब 349cc कर दिया है। इंजन के इस छोटे बदलाव की वजह से बाइक सीधे तौर पर कम टैक्स वाले ब्रैकेट में आ गई, जिसका फायदा कंपनी ने कीमत घटाकर ग्राहकों को दिया है। हाल ही में बजाज ने ट्रायम्फ रेंज के साथ भी यही प्रयोग किया था। इंजन में क्या बदला: स्ट्रोक कम किया, पावर बरकरार तकनीकी तौर पर देखें तो बजाज ने 349cc का यह नया इंजन पुराने इंजन के बोर को बरकरार रखते हुए उसके स्ट्रोक को छोटा करके तैयार किया है। डोमिनार 250 से अब सिर्फ 26 हजार रुपए महंगी कीमत में भारी कटौती के बाद डोमिनार 400 अब डोमिनार 250 के काफी करीब पहुंच गई है। डोमिनार 250 की कीमत से यह नया मॉडल अब सिर्फ 26,000 रुपए महंगा है। ऐसे में जो ग्राहक पहले बजट की वजह से 250cc मॉडल चुन रहे थे, उनके लिए अब 400cc (ब्रैंडिंग के अनुसार) सेगमेंट में जाना आसान हो गया है। 3 किलो कम हुआ वजन, लुक में कोई बदलाव नहीं इंजन में बदलाव के साथ ही बाइक के वजन में भी थोड़ी कमी आई है। नई डोमिनार 400 अब 190 किलो की है, जो पुराने मॉडल से 3 किलो कम है। वजन कम होने से बाइक का पावर-टू-वेट रेशियो बेहतर होने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो बाइक में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसके अलावा फीचर्स, LED हेडलाइट, डिजिटल कंसोल और टूरिंग एक्सेसरीज पहले जैसे ही रहेंगे। NS400Z में भी मिल सकता है यही इंजन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजाज अपनी हालिया लॉन्च हुई पल्सर NS400Z में भी जल्द ही यह 349cc वाला इंजन दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो NS400Z की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बन जाएगी। क्यों कम हुआ टैक्स? भारत में दोपहिया वाहनों पर लगने वाला GST स्ट्रक्चर इंजन की क्षमता पर निर्भर करता है… यही कारण है कि कंपनियां अब 349cc या 348cc के इंजन पर फोकस कर रही हैं ताकि वे 12% अतिरिक्त सेस से बच सकें। पुरानी डोमिनार 400 VS नई डोमिनार 400 ये खबर भी पढ़ें… रेडमी का बजट स्मार्टफोन A7 प्रो भारत में लॉन्च: जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स, 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ शुरुआती कीमत ₹12,499 शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने सोमवार को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो लॉन्च किया है। बजट सेगमेंट का यह फोन बड़ी बैटरी और लेटेस्ट गूगल जेमिनी और सर्कल टू सर्च AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलेगा। फोन को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपए है। कंपनी शुरुआती सेल में ₹1,000 का डिस्काउंट दे रही है। फोन की सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *