Exam Success Mantra: आज के कॉम्पिटिशन वाले दौर में छात्रों पर पढ़ाई और अच्छे मार्क्स लाने का भारी दबाव हमेशा बना रहता है। इसलिए कई बार दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करने के बावजूद, कुछ छात्रों को परीक्षा का ख्याल आते ही घबराहट होने लगती है और पढ़ा हुआ सब भूलने जैसा महसूस होने लगता है। ऐसे में छात्र के मेहनत करने के बाद भी आखिरी समय पर कॉन्फिडेंस कम होने की वजह से परीक्षाएं खराब हो जाती हैं, जिसका असर उनके आने वाले करियर पर पड़ता है।
ऐसे में अगर आप भी पढ़ाई में फोकस नहीं कर पा रहे हैं या एग्जाम के डर से परेशान हैं, तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल मेहनत के साथ-साथ अगर थोड़ी पॉजिटिव एनर्जी और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो सफलता की राह आसान हो जाती है। इसलिए आज के इस लेख में हम एक ऐसे मंत्र के साथ ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी एकाग्रता बढ़ने में मदद मिलेगी।
सफलता के लिए इस मंत्र का करें जाप (Effective Mantra for Success)
हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश को किसी भी शुभ काम की शुरुआत और बाधाओं को दूर करने वाला देवता माना गया है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो या बिजनेस, उनकी कृपा से हर काम आसान हो जाता है। ऐसे में आप मन को शांत रखने के साथ ही परीक्षा में सफल होने के लिए “ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नम:” मंत्र बहुत ही पावरफुल माना जाता है।
इस मंत्र के जाप से न केवल डर कम होता है, बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है। ऐसे में अगर आपको भी परीक्षा के नाम से डर लगता है, तो आप इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार या 1, 3, 5 माला जाप कर सकते हैं। इससे आपको एग्जाम हॉल में शांत दिमाग से पेपर लिखने में मदद मिलेगी।
इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करने का तरीका (How to Follow Education Remedies)
इस मंत्र का पूरा फायदा उठाने के लिए आप बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद लाल रंग के आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं और अपने सामने एक छोटी प्लेट में सिद्ध पारद गणपति की स्थापना करें।
उन्हें लाल चंदन का तिलक लगाकर 21 कनेर के फूल, दूर्वा और चावल अर्पित करें। इसके बाद भगवान को गुड़ और मोदक का भोग लगाकर मन में अपनी सफलता का संकल्प लें और लाल मूंगा माला से बताए गए मंत्र का 108 बार जाप करें।
इसके साथ ही अगर आप चाहें तो मानसिक स्पष्टता के लिए गणेश रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं, जो एकाग्रता बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके अलावा आप हर बुधवार को पास के किसी भी गणेश मंदिर जाकर मूंग के लड्डुओं का भोग भी लगा सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।


