राजधानी समेत राज्यभर में मौसम बदला हुआ है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक 18 अप्रैल के बाद दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 के पार जाने की संभावना है। गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, बक्सर समेत कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनेगी। अगले 7 दिनों तक अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो जगह हल्की बारिश संभव है। क्यों बढ़ रही गर्मी पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइनें राज्य से गुजर रहीं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, इसलिए ठंडा असर नहीं मिल रहा। ऊपर के स्तर पर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं, लेकिन सतह पर गर्मी हावी। इन सभी कारणों से नमी घटी और तापमान बढ़ा। नमी कम होने की वजह से मौसम शुष्क उत्तर-पूर्व बिहार के ऊपर कई ट्रफ लाइन बनी हैं। इससे नमी कम हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाएं तापमान को लगातार बढ़ा रही हैं। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी तक पहुंच रही है। इससे अब दिन में बाहर निकलना मुश्किल हाेने लगा है। शरीर में पानी की कमी और थकान बढ़ रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा तापमान डेहरी में रहा पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस बीच राज्य में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से 39.4 सेल्सियस के बीच बना रहा। सासाराम के डेहरी में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। आलम यह था कि राजधानी में सुबह से ही तेज धूप हाे गई थी। राजधानी समेत राज्यभर में मौसम बदला हुआ है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक 18 अप्रैल के बाद दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 के पार जाने की संभावना है। गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, बक्सर समेत कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनेगी। अगले 7 दिनों तक अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो जगह हल्की बारिश संभव है। क्यों बढ़ रही गर्मी पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइनें राज्य से गुजर रहीं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, इसलिए ठंडा असर नहीं मिल रहा। ऊपर के स्तर पर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं, लेकिन सतह पर गर्मी हावी। इन सभी कारणों से नमी घटी और तापमान बढ़ा। नमी कम होने की वजह से मौसम शुष्क उत्तर-पूर्व बिहार के ऊपर कई ट्रफ लाइन बनी हैं। इससे नमी कम हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाएं तापमान को लगातार बढ़ा रही हैं। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी तक पहुंच रही है। इससे अब दिन में बाहर निकलना मुश्किल हाेने लगा है। शरीर में पानी की कमी और थकान बढ़ रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा तापमान डेहरी में रहा पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस बीच राज्य में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से 39.4 सेल्सियस के बीच बना रहा। सासाराम के डेहरी में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। आलम यह था कि राजधानी में सुबह से ही तेज धूप हाे गई थी।


