पुरानी रंजिश में आरोपियों ने बाड़ी में लगाई आग:शहडोल में हजारों का सामान जलकर राख, दो पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश में आरोपियों ने बाड़ी में लगाई आग:शहडोल में हजारों का सामान जलकर राख, दो पर केस दर्ज

शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत बरगवा गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक घर की बाड़ी में आग लगा दी, जिससे वहां रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित रामदास विश्वकर्मा के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने घर के सामने बनी बाड़ी में आग लगा दी। आग में जल गया सामान
आग लगने से बाड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *