क्या आप भी मसूरी की भीड़ से परेशान हैं? तो पास ही मौजूद इस ऑफबीट लोकेशन में बिताएं सुकून के पल

क्या आप भी मसूरी की भीड़ से परेशान हैं? तो पास ही मौजूद इस ऑफबीट लोकेशन में बिताएं सुकून के पल

Best Offbeat Place Near Mussoorie: अगर आप हर साल समर वेकेशन में शिमला, मनाली और मसूरी जैसी मशहूर जगहों पर जाकर बोर हो गए हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से मात्र 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसी है और जहां पहुंचने में केवल 20-30 मिनट लगते हैं। ज्यादा लोगों को जानकारी न होने की वजह से यहां मसूरी की तुलना में काफी कम भीड़ होती है।
ऐसे में अगर आप इस बार गर्मियों की छुट्टियों में किसी शांत, ठंडी और सुकून भरी जगह पर दोस्तों या फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, तो आप यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए, मसूरी के पास स्थित इस ऑफबीट लोकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं कि यहां क्या-क्या घूमने लायक है, आप कैसे पहुंच सकते हैं और ट्रिप प्लान करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस जगह का करें ट्रिप प्लान

मसूरी की भीड़-भाड़ से थोड़ा आगे बढ़ते ही एक ऐसी खूबसूरत जगह आती है जिसे लोग लेंडॉर कहते हैं। यह सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक सुकून भरा कोना है जिन्हें शोर-शराबा नहीं, बल्कि चिड़ियों की चहचहाहट और नेचर पसंद है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि आप देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से टैक्सी लेकर यहां सीधे पहुंच सकते हैं।

इन जगहों और चीजों को करें एक्सप्लोर

लेंडॉर की सबसे बड़ी खासियत यहां की शांति और यहां का लाजवाब खाना है। यहां की सड़कों पर टहलते हुए आपको पाइन के पेड़ों की ताजी खुशबू के साथ-साथ लैंडौर बेकहाउस (Landour Bakehouse) से आती ताजी ब्रेड और एप्पल पाई की महक दिल खुश कर देगी। वैसे तो लैंडौर की सड़कें चौड़ी नहीं हैं, लेकिन यहां पुरानी स्टाइल के पत्थर के घर और उनके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पाइन के पेड़ एक ऐसा मंजर बनाते हैं जैसे आप किसी पुरानी क्लासिक फिल्म का हिस्सा बन गए हों। इसलिए यहां पैदल चलने का मजा ही कुछ और है। इसके साथ ही चार दुकान वाले इलाके में बैठकर अदरक वाली चाय और पैनकेक्स का आनंद लेना आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप में एक थेरेपी जैसा है।
इसके अलावा, अगर आप कुदरत के और करीब जाना चाहते हैं, तो आप लाल टिब्बा भी जा सकते हैं। यह लैंडौर का सबसे ऊंचा पॉइंट है, जहां से आपको दूर तक फैली हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखाई देती हैं। इसके अलावा, लैंडौर की सड़कों पर एक चक्कर लगाना जिसे गोल चक्कर (Lover’s Lane) कहते हैं, अपने आप में खास है। साहित्य प्रेमियों के लिए कैम्ब्रिज बुक डिपो भी एक जरूरी जगह है।

ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

लेंडॉर का मौसम गर्मियों में बहुत अच्छा होता है, लेकिन रातें फिर भी ठंडी हो सकती हैं। इसलिए ट्रिप प्लान करते समय अपनी पैकिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चूंकि पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए अपने साथ एक जैकेट या स्वेटर हमेशा रखें, चाहे आप गर्मियों में ही क्यों न जा रहे हों। इसके अलावा, यहां के रास्तों को एक्सप्लोर करने का असली मजा पैदल चलने में ही है, इसलिए आरामदायक जूते पैक करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *