CG E-Challan Fraud: छत्तीसगढ़ के रायपुर में फर्जी ई-चालान भेजकर कई लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। इसकी लगातार शिकायतें आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करके लोगों से अपील की है कि ऐसे मैसेज व ङ्क्षलक से सवधान रहें। ई-चालान जमा करने के लिए भी अधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने कहा गया है।
CG E-Challan Fraud: पुलिस ने जारी किया अलर्ट
उल्लेखनीय है कि इन दिनों ई-चालान के नाम पर अलग-अलग नंबरों फर्जी ई-चालान भेजे जा रहे हैं। चालान जमा करने के दौरान लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अनाधिकृत ङ्क्षलक और एप्लीकेशन पर लॉग-इन न करें। वाहन के पेंङ्क्षडग ई-चालान भुगतान के लिए आधिकारिक वेबसाइट( https:// echallan. parivahan. gov. in/) या (NextGen mParivahan App) से ही भुगतान करें।
अनजान नंबरों से आए मैसेज व ङ्क्षलक पर भरोसा न करें। पेमेंट करने से पहले चालान को अधिकृत वेबसाइट या ऐप पर सत्यापित कर लें। अधिकृत वेबसाइट व एप्लीकेशन से ई-चालान पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है, जबकि थर्ड पार्टी पोर्टल या ऐप से भुगतान करने पर टैक्स का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।
इन नंबरों से आए लिंक को ही ओपन करें
- BV- VAAHAN- G, BT- VAAHAN- G, BH- VAAHAN- G, BM- VAAHAN- G, BZ- VAAHAN- G नंबरों से ई-चालान ङ्क्षलक को ही ओपन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट https:// echallan. parivahan. gov. in ¥õÚU ×ôÕæ§Ü °ð NextGen mParivahan app का ही उपयोग करें।
- नकली वेबसाइटों की स्पेङ्क्षलग असली जैसी हो सकती है, ध्यान से देखें। किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी नंबर न बताएं, भले ही वह खुद को अधिकारी बताए। फर्जी कॉल से सावधान-किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भुगतान न करें।
साइबर ठगी होने पर यह करें
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें या cybercrime. gov. in पर शिकायत दर्ज करें।
अपने बैंक को तत्काल सूचना दें, ताकि ट्रांजेक्शन को रोका जा सके।


