पाइप लाइन विस्तार का कार्य कई दिनों से बंद, टंकी निर्माण की गति कमजोर, व्यवस्था बेहतर बनाने निकाय कर रहा जतन

पाइप लाइन विस्तार का कार्य कई दिनों से बंद, टंकी निर्माण की गति कमजोर, व्यवस्था बेहतर बनाने निकाय कर रहा जतन

drinking water supply system नरसिंहपुर. नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन टंकियों और पाइप लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। लेकिन पाइप लाइन विस्तार के कार्य की धीमी गति से न केवल नगरीय प्रशासन को बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी की वजह बनी है। क्योंकि करीब एक माह से कार्य बंद पड़ा है। जो कब शुरू होगा यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। वहीं प्रस्तावित तीन टंकियों के कार्य में भी सिर्फ एक टंकी के कार्य में प्रगति दिख रही है और दो टंकियों का कार्य धीमी गति से चल रहा है। नगरपालिका क्षेत्र के 28 वार्डो में वर्तमान में दशकों पहले बिछाई गई पाइप लाइन से पेयजल की सप्लाई हो रही है। तेजी से विकसित हो रहे नगर के कई वार्डो में कई ऐसे हिस्से हैं जहां पेयजल की सप्लाई के लिए पर्याप्त पाइप लाइन नहीं है। जिससे ऐसे स्थानों पर रहने वाले लोगों को पेयजल की पूर्ति के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भरता रहती है। नगर प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र के सभी आबादी क्षेत्र तक पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए तीन टंकियों और पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू कराया है। निकाय के अनुसार नगर के तिलक वार्ड, मुशरान वार्ड और राजीव वार्ड में टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लेकिन अब तक तिलक वार्ड में टंकी के कार्य में प्रगति दिख रही है। अन्य दो स्थानों पर कार्य की गति कमजोर बनी है। निकाय ने इन टंकियों से जुडऩे वाले क्षेत्र में टंकियों से पेयजल की सप्लाई के लिए करीब 27 किमी लंबी पाइप लाइन विस्तार की योजना है। जिसमें 23 किमी लाइन आबादी क्षेत्र में बिछना है जबकि 4 किमी लाइन मुख्य लाइन एवं टंकियों से जोडऩे वाले क्षेत्र में बिछेगी। यह कार्य शुरू हुए कई महिने हो गए हैं लेकिन अब तक करीब 14 किमी लाइन की बिछ सकी है। लंबे समय से कार्य बंद होने के कारण नागरिकों को आशंका सता रही है कि यदि बारिश के पूर्व कार्य पूरा नहीं हुआ तो यह कार्य फिर कई महिनों लटक जाएगा। बताया जाता है कि कार्य की धीमी गति पर नगर पालिका प्रशासन ठेकेदार के खिलाफ एक पेनाल्टी की कार्रवाई भी कर चुका है। निकाय के इंजी. पुरुषोत्तम बाडबुद्धे का कहना है कि ठेकेदार को कार्य कराने के लिर श्रमिक नहीं मिल रहे हैं, जिससे कार्य रूका है, लेकिन जल्द ही उसे शुरू कराने प्रयास हो रहा है, ताकि बारिश के पूर्व ही अधिकतम कार्य पूरा हो जाए।

नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन टंकियों और पाइप लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। लेकिन पाइप लाइन विस्तार के कार्य की धीमी गति से न केवल नगरीय प्रशासन को बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी की वजह बनी है।
दो टंकियों का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

लाइन विस्तार से यह होगा लाभ
लाइन विस्तार से नगर के पाठक वार्ड, मुशरान वार्ड, कामथ वार्ड समेत कुछ और वार्डो में रहने वाले उन घरों तक पेयजल की आपूर्ति सहज हो जाएगी जहां अभी लाइन की कमी से आपूर्ति में मुश्किल है। साथ ही नई टंकियों के निर्माण से भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और चिन्हित टंकियों पर वार्डो की निर्भरता में कमी आएगी।
वर्जन
टंकियों का कार्य सुचारु चल रहा है, तिलक वार्ड में काफी कार्य हो गया है। शेष दो स्थानों पर भी कार्य जल्द गति पकड़ लेगा। लाइन विस्तार कार्य जल्दी से जल्दी कराने प्रयास हो रहे हैं। ठेकेदार को निर्देशित किया है कि कार्य गुणवत्ता से जल्द किया जाए।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *