Pachpadra Refinery: PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी पर हाई अलर्ट, संभागीय आयुक्त ने संभाली कमान

Pachpadra Refinery: PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी पर हाई अलर्ट, संभागीय आयुक्त ने संभाली कमान

PM Narendra Modi Pachpadra Refinery: बालोतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में संभागीय आयुक्त जोधपुर आलोक रंजन ने गुरुवार को रिफाइनरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त आलोक रंजन ने रिफाइनरी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने हेलीपैड, वृक्षारोपण स्थल, सभा स्थल, सभा कक्ष एवं नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, सीआईडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, बालोतरा एडीएम भुवनेश्वर, बाड़मेर एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत, रिफाइनरी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रीतम सिंह, जीएम एचआर श्रवण केसरकर, सीआईएसएफ कमांडेंट रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

High Alert at Pachpadra Refinery Ahead of PM Narendra Modi Visit Divisional Commissioner Takes Charge

कलक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी

वहीं, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रिफाइनरी शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। कलक्टर ने अब तक की गई तैयारियों का फीडबैक लेते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। कलक्टर यादव ने विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए समतलीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने वीआईपी एवं आमजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, स्पष्ट मार्गदर्शन, संकेतक, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और आधारभूत सुविधाओं की समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

High Alert at Pachpadra Refinery Ahead of PM Narendra Modi Visit Divisional Commissioner Takes Charge

कलक्टर ने विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्पष्ट किया कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी सहित बालोतरा व बाड़मेर जिलों के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *