बक्सर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दुल्हन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। यह गिरोह नकली शादियां कराकर पैसे और जेवर ठगने का संगठित खेल चला रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुल्हन, उसके परिजन और नकली पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ये सभी मिलकर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देते थे। जांच में सामने आया है कि जिस महिला को दुल्हन के रूप में पेश किया गया था, वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कानपुर निवासी रमा देवी अपने देवर विनय की शादी के लिए बक्सर आई थीं। उन्हें यहां एक लड़की दिखाई गई, जिसे दुल्हन बताया गया। परिवार को दुल्हन का फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया गया, जिसमें उसका नाम सरिता और पता राजपुर थाना क्षेत्र का दर्ज था। हैदर खान नकली पुलिसकर्मी बनकर निभाता है मुख्य भूमिका हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि दुल्हन के रूप में पेश की गई महिला का असली नाम नीतू देवी है। वह बलिया जिले के उजियार की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी है। इस ठगी के खेल में उसकी मां मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। तरकपुरवा निवासी हैदर खान नकली पुलिसकर्मी बनकर इस वारदात को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाता था। पीड़िता रमा देवी ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शादी के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये नकद और जेवर ठग लिए गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के सदस्य पहले शादी की पूरी तैयारी करते थे, जिसमें महिला सदस्य दुल्हन बनती थी और अन्य लोग रिश्तेदार की भूमिका निभाते थे। पैसे और जेवर लेने के बाद अचानक नकली पुलिस की एंट्री होती थी, जिससे डर का माहौल बन जाता था और इसी बीच दुल्हन समेत सभी आरोपी फरार हो जाते थे। दुल्हन समेत आठ लोग गिरफ्तार इस संबंध में बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 38,500 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामानों के आधार पर गिरोह के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके। बक्सर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दुल्हन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। यह गिरोह नकली शादियां कराकर पैसे और जेवर ठगने का संगठित खेल चला रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुल्हन, उसके परिजन और नकली पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ये सभी मिलकर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देते थे। जांच में सामने आया है कि जिस महिला को दुल्हन के रूप में पेश किया गया था, वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कानपुर निवासी रमा देवी अपने देवर विनय की शादी के लिए बक्सर आई थीं। उन्हें यहां एक लड़की दिखाई गई, जिसे दुल्हन बताया गया। परिवार को दुल्हन का फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया गया, जिसमें उसका नाम सरिता और पता राजपुर थाना क्षेत्र का दर्ज था। हैदर खान नकली पुलिसकर्मी बनकर निभाता है मुख्य भूमिका हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि दुल्हन के रूप में पेश की गई महिला का असली नाम नीतू देवी है। वह बलिया जिले के उजियार की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी है। इस ठगी के खेल में उसकी मां मीना देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। तरकपुरवा निवासी हैदर खान नकली पुलिसकर्मी बनकर इस वारदात को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाता था। पीड़िता रमा देवी ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शादी के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये नकद और जेवर ठग लिए गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के सदस्य पहले शादी की पूरी तैयारी करते थे, जिसमें महिला सदस्य दुल्हन बनती थी और अन्य लोग रिश्तेदार की भूमिका निभाते थे। पैसे और जेवर लेने के बाद अचानक नकली पुलिस की एंट्री होती थी, जिससे डर का माहौल बन जाता था और इसी बीच दुल्हन समेत सभी आरोपी फरार हो जाते थे। दुल्हन समेत आठ लोग गिरफ्तार इस संबंध में बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 38,500 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामानों के आधार पर गिरोह के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।


