कोलार से की गई पानी की सप्लाई:राजभवन के पास पहले लीकेज फिर चटका पाइप , सुधारने में 36 घंटे लगे

राजभवन के पास पुराने मछली घर के सामने मंगलवार दोपहर फूटी पाइप लाइन सुधारने में 36 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। निगम ने सप्लाई बंद करते ही लीकेज ठीक कर दिया था, लेकिन पानी का प्रेशर पड़ते ही पाइप में फिर लीकेज शुरू हो गया। लाइन की खुदाई करने पर पता चला कि पानी में लीकेज नहीं बल्कि पूरा पाइप ही चटक गया है। बुधवार देर रात पाइप को बदल दिया गया। इसके साथ ही पाइप के तीनों तरफ सीमेंट कंक्रीट का मसाला डालकर पक्का किया गया। इस दौरान 74 बंगला, जहांगीराबाद, पत्रकार कॉलोनी के साथ ही जोन-7 और 8 को पानी सप्लाई कोलार पाइप लाइन से की गई। अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि राजभवन के पास बड़े तालाब से फिल्टर प्लांट तक जाने वाली कच्चे पानी की पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है शुक्रवार को पहले की तरफ सप्लाई की जाएगी। हर दिन 43 लीकेज: शहर में हर रोज तकरीबन 43 लीकेज हो रहे हैं। गर्मी आते ही इनकी संख्या बढ़ गई है। बुधवार को शहर के 51 इलाकों में पाइप लाइन के लीकेज सुधारे गए। निगम की टीम ने 1 जनवरी से 8 अप्रैल तक 3764 लीकेज ठीक गए हैं। भास्कर नॉलेज : गर्मियों में पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *