जहानाबाद के एक हॉस्टल में 5 वर्षीय छात्र आशु कुमार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसपी अपराजित लोहान गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मेटल डिटेक्टर का उपयोग कर रही टीम जांच टीम में एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम भी शामिल है, जो मेटल डिटेक्टर का उपयोग कर साक्ष्य जुटा रही है। इस मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी लोहान ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के हस्ताक्षर होते ही रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। विधायक- सांसद ने की कार्रवाई की मांग इस घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। विभिन्न राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक और सांसद ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जहानाबाद के एक हॉस्टल में 5 वर्षीय छात्र आशु कुमार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसपी अपराजित लोहान गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मेटल डिटेक्टर का उपयोग कर रही टीम जांच टीम में एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम भी शामिल है, जो मेटल डिटेक्टर का उपयोग कर साक्ष्य जुटा रही है। इस मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी लोहान ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के हस्ताक्षर होते ही रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। विधायक- सांसद ने की कार्रवाई की मांग इस घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। विभिन्न राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक और सांसद ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


