भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली:घर के बाहर टहल रहा था, बाइक सवार ने दागी बुलेट; हथियार लहराते हुए फरार

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली:घर के बाहर टहल रहा था, बाइक सवार ने दागी बुलेट; हथियार लहराते हुए फरार

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में हथियारबंद बदमाशों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के बाएं हाथ के हथेली के ऊपरी हिस्से पर लगी, जिससे छात्र की हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वारदात के बाद परिजन की ओर से छात्र को इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र को संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव के रहने वाले मिथिलेश सिंह का 22 साल का बेटा अमित कुमार सिंह है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घर के बाहर टहलने के दौरान मारी गोली घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जब अमित कुमार सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हथियारबंद बदमाशों ने गोली क्यों मारी, पड़ताल जारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को हथियारबंद बदमाशों ने गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, संदेश थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घायल का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ के हथेली के ऊपर हिस्से पर लगी थी, जो छूकर निकल गई थी। जख्मी युवक के डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और वह बिल्कुल स्टेबल है। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में हथियारबंद बदमाशों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के बाएं हाथ के हथेली के ऊपरी हिस्से पर लगी, जिससे छात्र की हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वारदात के बाद परिजन की ओर से छात्र को इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र को संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव के रहने वाले मिथिलेश सिंह का 22 साल का बेटा अमित कुमार सिंह है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घर के बाहर टहलने के दौरान मारी गोली घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जब अमित कुमार सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हथियारबंद बदमाशों ने गोली क्यों मारी, पड़ताल जारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र को हथियारबंद बदमाशों ने गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, संदेश थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घायल का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ के हथेली के ऊपर हिस्से पर लगी थी, जो छूकर निकल गई थी। जख्मी युवक के डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और वह बिल्कुल स्टेबल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *