Married vs Single: किसे ज्यादा होता है Cancer का खतरा? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Married vs Single: किसे ज्यादा होता है Cancer का खतरा? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Cancer Risk and Marriage: हाल ही में आई एक स्टडी ने एक दिलचस्प बात सामने रखी है, शादी सिर्फ साथ और इमोशनल सपोर्ट ही नहीं देती, बल्कि आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती है। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में भी इसका रोल हो सकता है।

रिसर्च के मुताबिक, जो लोग कभी शादी नहीं करते, उनमें कैंसर का खतरा ज्यादा देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, जिन पुरुषों ने कभी शादी नहीं की, उनमें कैंसर का रिस्क करीब 68% ज्यादा पाया गया। वहीं महिलाओं में यह खतरा और भी ज्यादा यानी लगभग 83% तक बढ़ा हुआ मिला। इससे ये सवाल उठने लगा है कि क्या शादी वाकई हेल्थ के लिए फायदेमंद है?

शादी से कैंसर का खतरा क्यों कम हो सकता है?

डॉक्टर और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण है सपोर्ट सिस्टम। शादीशुदा लोगों के पास एक पार्टनर होता है, जो उन्हें समय-समय पर डॉक्टर के पास जाने, हेल्थ चेकअप कराने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, शादीशुदा लोग आमतौर पर थोड़ा बेहतर लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। जैसे कि वे कम स्मोकिंग करते हैं, शराब कम पीते हैं और जोखिम भरी आदतों से दूर रहते हैं। ये सभी चीजें कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।

महिलाओं को ज्यादा फायदा?

पहले माना जाता था कि शादी से पुरुषों को ज्यादा फायदा होता है, लेकिन इस स्टडी में कुछ अलग सामने आया। इसमें पाया गया कि महिलाओं को शादी से ज्यादा हेल्थ बेनिफिट मिल सकते हैं। इसके पीछे कुछ बायोलॉजिकल कारण भी हो सकते हैं। जैसे, जिन महिलाओं ने कभी बच्चा पैदा नहीं किया, उनमें कुछ खास तरह के कैंसर (जैसे ओवरी या गर्भाशय से जुड़े कैंसर) का खतरा ज्यादा हो सकता है।

क्या सिर्फ शादी ही वजह है? (married vs unmarried life)

हालांकि, सभी एक्सपर्ट्स इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हैं कि शादी ही कैंसर से बचाती है। कई लोगों का मानना है कि शादी के साथ आने वाली सुविधाएं, जैसे बेहतर हेल्थ केयर, इंश्योरेंस और आर्थिक स्थिरता भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं। एक और जरूरी बात यह भी है कि सिंगल लोगों को कई बार हेल्थ सिस्टम में अलग नजर से देखा जाता है, जिससे उन्हें समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता।

असली बात क्या है?

आखिर में, एक्सपर्ट्स इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ शादी नहीं, बल्कि सपोर्ट सिस्टम सबसे ज्यादा जरूरी है। चाहे वो परिवार हो, दोस्त हों या कोई करीबी, अगर आपके पास ऐसा कोई है जो आपकी परवाह करता है और जरूरत के समय साथ देता है, तो इससे आपकी सेहत पर बहुत पॉजिटिव असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *