रतलाम में अवैध रूप से बिक रही थी ई-सिगरेट:पान की दुकान पर पुलिस की कार्रवाई; अलग-अलग फ्लेवर के 23 पैकेट बरामद

रतलाम में अवैध रूप से बिक रही थी ई-सिगरेट:पान की दुकान पर पुलिस की कार्रवाई; अलग-अलग फ्लेवर के 23 पैकेट बरामद

रतलाम शहर की एक पान की दुकान से पुलिस ने ई-सिगरेट जप्त की है। दुकान संचालक अवैध रूप से प्रतिबंधित ई-सिगरेट का संग्रहण कर बेच रहा था। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों एवं फ्लेवर के ई-सिगरेट के कुल 23 पैकेट बरामद किए। जिनकी कीमत लगभग 27,600 है। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मे मुखबिर की सूचना पर माणकचौक थाना अतंर्गत नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार पर बुधवार शाम को दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित ई-सिगरेट का संग्रहण कर रखे पैकेट मिले। आरोपी से ई-सिगरेट रखने एवं बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। दुकान संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। माणकचौक थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश मेहरा ने बताया दुकान संचालक जय कुमार कवलानी (31) पिता गोविंद कवलानी निवासी नाहरपुरा, रतलाम के खिलाफ धारा 4/7, 5/8 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *