IPL 2026 के बिच पंत की एक्स ने ईशा नेगी ने श्रेयस की टीम के लिए मारी पलटी? मिस्ट्री पोस्ट से मचा बवाल

IPL 2026 के बिच पंत की एक्स ने ईशा नेगी ने श्रेयस की टीम के लिए मारी पलटी? मिस्ट्री पोस्ट से मचा बवाल

Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi: IPL 2026 के बीच एक मजेदार वाकया सामने आया, जब Rishabh Pant की एक्स गर्लफ्रेंड Isha Negi अचानक स्टेडियम में दिखीं। बता दें, मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वो Punjab Kings को समर्थन करने पहुंचीं और मैच का पूरा आनंद लेते हुए दिखाई दीं।

किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप से बस नीचे न आ जाए

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर ईशा नेगी ने एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वो पंजाब किंग्स का झंडा हाथ में लेकर टीम को चीयर करती दिखीं। इसमें सबसे मजेदार बात ये थी कि उन्होंने अपने पोस्ट में Shreyas Iyer को अपना फेवरेट कप्तान बताया, जिससे फैंस के बीच सुर्खियां और भी तेज हो गई। बता दें, ईशा नेगी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में जो लिखा उसमें एक लाइन ऐसी थी जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा कि उनकी बस एक ही चिंता है कि पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप से बस नीचे न आ जाए।

rishabh pant girlfriend isha negi

फिर बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास भी हुआ और उन्होंने उस लाइन को एडिट कर दिया और एडिट के बाद उन्होंने सिर्फ टीम को सपोर्ट करने वाली बातें ही कैप्शन में रखीं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया और वो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स ने इस पर अलग-अलग तरह की कमेंट्स करने शुरू कर दिया।

कुछ ने एक छोटी-सी गलती बताया

बता दें, कुछ लोगों ने इसे एक छोटी गलती बताया, तो कुछ ने इसे लेकर मजाक भी बनाया और कई फैंस ने ये भी कहा कि IPL के दौरान इस तरह की छोटी बातें भी बड़ी चर्चा का विषय बन जाती हैं। Rishabh Pant और Isha Negi के रिश्ते को खत्म हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों अब एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करते।

इतना ही नहीं, इस पूरे घटना ने IPL के रोमांच में एक अलग ही एंगल जोड़ दिया है। जहां एक ओर मैदान पर खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्टैंड्स में मौजूद चेहरे और उनकी एक्टिविटी भी चर्चा बटोर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *