नवादा में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य:प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

नवादा में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य:प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

नवादा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 12,573 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 2,832, बीपीसीएल के 6,737 तथा आईओसीएल के 3,004 सिलेंडर शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार यह स्टॉक वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। साथ ही उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। 290 शिकायतों में 244 का समाधान
शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर प्राप्त कुल 290 शिकायतों में से 244 का समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया जारी है। जमाखोरी पर सख्ती
जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष छापामारी दल गठित किए गए हैं। ये दल नियमित रूप से गैस एजेंसियों के गोदामों और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से दूर रहें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें। नवादा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 12,573 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 2,832, बीपीसीएल के 6,737 तथा आईओसीएल के 3,004 सिलेंडर शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार यह स्टॉक वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। साथ ही उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। 290 शिकायतों में 244 का समाधान
शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर प्राप्त कुल 290 शिकायतों में से 244 का समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के निपटान की प्रक्रिया जारी है। जमाखोरी पर सख्ती
जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष छापामारी दल गठित किए गए हैं। ये दल नियमित रूप से गैस एजेंसियों के गोदामों और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से दूर रहें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *