सुपौल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में 70 मोबाइल लौटाए:एसपी शरथ आर.एस. ने दी जानकारी, लोगों के चेहरे खिले

सुपौल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में 70 मोबाइल लौटाए:एसपी शरथ आर.एस. ने दी जानकारी, लोगों के चेहरे खिले

सुपौल जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आरएस ने अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पिछले करीब दो महीनों में चोरी, छिनतई और गुम हुए कुल 70 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी शरथ आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी और गुम होने के कुल 85 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए डीआईयू, टेक्निकल सेल और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी सहयोग और लगातार प्रयास के माध्यम से 70 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। मोबाइल फोन को ढूंढकर वापस दिलाना उद्देश्य उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना है। इस अभियान के तहत बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए हैं, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई अभी भी जारी है। एसपी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों की खोई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होती है और मोबाइल बरामद होने की संभावना बढ़ जाती है। लाभुकों ने अपनी खुशी व्यक्त की मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों ने अपनी खुशी व्यक्त की। अभिनव कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस के प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस का दिल से धन्यवाद दिया। वहीं, रघुवीर कुमार ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अभियान ने यह साबित कर दिया है कि यदि पुलिस प्रशासन ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करे तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए सुपौल पुलिस न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिला रही है, बल्कि आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी लौटा रही है। सुपौल जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आरएस ने अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पिछले करीब दो महीनों में चोरी, छिनतई और गुम हुए कुल 70 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी शरथ आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी और गुम होने के कुल 85 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए डीआईयू, टेक्निकल सेल और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी सहयोग और लगातार प्रयास के माध्यम से 70 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। मोबाइल फोन को ढूंढकर वापस दिलाना उद्देश्य उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना है। इस अभियान के तहत बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए हैं, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई अभी भी जारी है। एसपी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों की खोई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होती है और मोबाइल बरामद होने की संभावना बढ़ जाती है। लाभुकों ने अपनी खुशी व्यक्त की मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों ने अपनी खुशी व्यक्त की। अभिनव कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस के प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस का दिल से धन्यवाद दिया। वहीं, रघुवीर कुमार ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अभियान ने यह साबित कर दिया है कि यदि पुलिस प्रशासन ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करे तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए सुपौल पुलिस न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिला रही है, बल्कि आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी लौटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *