पूर्णिया सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। कटिहार के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार के कुरसेला निवासी फाहरुख के बेटे कुरैश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता फाहरुख ने बताया कि मुकेश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वो रोज की तरह साइकिल से काम पर जा रहा था। इसी दौरान कुरसेला बाजार से पहले सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे GMCH पूर्णिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुरैश साह की कमाई से किसी तरह घर परिवार चलता था, ऐसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फरार बाइक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया। वे शव को लेकर कटिहार चले गए। पूर्णिया सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। कटिहार के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार के कुरसेला निवासी फाहरुख के बेटे कुरैश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता फाहरुख ने बताया कि मुकेश राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वो रोज की तरह साइकिल से काम पर जा रहा था। इसी दौरान कुरसेला बाजार से पहले सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे GMCH पूर्णिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुरैश साह की कमाई से किसी तरह घर परिवार चलता था, ऐसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फरार बाइक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया। वे शव को लेकर कटिहार चले गए।


