औरंगाबाद के युवक विनय कुमार शर्मा (28) की पुणे में मौत हो गई। पुणे के उत्तम नगर सोसाइटी में रंगलिया रेजिडेंसी में निर्माण काम चल रहा था। विनय सरिया सेटिंग का काम कर रहे थे। उनका बैलेंस बिगड़ा और वे तीसरी मंजिल से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विनय की लाश बुधवार को गांव पहुंची है। मृतक के जुड़वा भाई कुंदन कुमार ने बताया कि 4 भाइयों में विनय तीसरे स्थान पर था। परिवार में खुशियों का माहौल था क्योंकि अगले महीने यानी मई में उसकी शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और विनय भी जल्द ही शादी के लिए घर आने वाला था। 2029 से पुणे में रह रहे थे विनय 2019 से अपने बड़े भाई और अन्य साथियों के पास पुणे में काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। विनय औरंगाबाद में कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने विनय की लाश का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। जिसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गाय है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोग भी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। औरंगाबाद के युवक विनय कुमार शर्मा (28) की पुणे में मौत हो गई। पुणे के उत्तम नगर सोसाइटी में रंगलिया रेजिडेंसी में निर्माण काम चल रहा था। विनय सरिया सेटिंग का काम कर रहे थे। उनका बैलेंस बिगड़ा और वे तीसरी मंजिल से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विनय की लाश बुधवार को गांव पहुंची है। मृतक के जुड़वा भाई कुंदन कुमार ने बताया कि 4 भाइयों में विनय तीसरे स्थान पर था। परिवार में खुशियों का माहौल था क्योंकि अगले महीने यानी मई में उसकी शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और विनय भी जल्द ही शादी के लिए घर आने वाला था। 2029 से पुणे में रह रहे थे विनय 2019 से अपने बड़े भाई और अन्य साथियों के पास पुणे में काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। विनय औरंगाबाद में कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने विनय की लाश का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। जिसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गाय है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोग भी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।


