गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:खगड़िया में 5 घंटे तक चला ड्रामा, 3 साल तक अफेयर;शादी का वादा कर किया इनकार

गर्लफ्रेंड के ब्लॉक करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:खगड़िया में 5 घंटे तक चला ड्रामा, 3 साल तक अफेयर;शादी का वादा कर किया इनकार

खगड़िया के तेताराबाद गांव में मंगलवार को प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान गांव के लगभग 500 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। 5 घंटे के बाद पुलिस ने युवक को फोन पर समझा-बुझाकर नीचे उतरने के लिए राजी किया। 3 साल से चल रहा था अफेयर युवक की मां सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा गुलशन कुमार हैदराबाद में क्रेन चलाने का काम करता है। वो पिछले तीन साल से एक लड़की से प्यार करता है। दोनों एक-दुसरे से शादी करना चाहते थे। मेरी भी उस लड़की से बात होती थी। लड़की के परिवार वाले भी शादी के लिए राजी थे। लेकिन 10 दिन पहले लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के चाचा को इस शादी से आपत्ती, वो अब दोनों की बात तक नहीं होने देते। युवती ने मेरे बेटे का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। इसी कारण वह मानसिक तनाव में आकर टावर पर चढ़ गया था। टावर पर फोन लेकर चढ़ा युवक इस घटना का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टावर के टॉप पर खड़ा दिख रहा है। उसके हाथ में फोन भी नजर आ रहा है, जिससे कुछ देर बाद वो किसी से फोन पर बात करता है। घटना के बाद का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस युवक को अपने साथ ले जा रही है। उनके आगे पीछे लोगों का काफिला भी चल रहा है। सभी अपने फोन से युवक की वीडियो बना रहे है। 5 घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा सूचना मिलते ही गगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों ने लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार 5 घंटे बाद गुलशन कुमार को सुरक्षित नीचे उतारा गया। खगड़िया के तेताराबाद गांव में मंगलवार को प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान गांव के लगभग 500 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। 5 घंटे के बाद पुलिस ने युवक को फोन पर समझा-बुझाकर नीचे उतरने के लिए राजी किया। 3 साल से चल रहा था अफेयर युवक की मां सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा गुलशन कुमार हैदराबाद में क्रेन चलाने का काम करता है। वो पिछले तीन साल से एक लड़की से प्यार करता है। दोनों एक-दुसरे से शादी करना चाहते थे। मेरी भी उस लड़की से बात होती थी। लड़की के परिवार वाले भी शादी के लिए राजी थे। लेकिन 10 दिन पहले लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के चाचा को इस शादी से आपत्ती, वो अब दोनों की बात तक नहीं होने देते। युवती ने मेरे बेटे का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। इसी कारण वह मानसिक तनाव में आकर टावर पर चढ़ गया था। टावर पर फोन लेकर चढ़ा युवक इस घटना का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टावर के टॉप पर खड़ा दिख रहा है। उसके हाथ में फोन भी नजर आ रहा है, जिससे कुछ देर बाद वो किसी से फोन पर बात करता है। घटना के बाद का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस युवक को अपने साथ ले जा रही है। उनके आगे पीछे लोगों का काफिला भी चल रहा है। सभी अपने फोन से युवक की वीडियो बना रहे है। 5 घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा सूचना मिलते ही गगौर थाना अध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों ने लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार 5 घंटे बाद गुलशन कुमार को सुरक्षित नीचे उतारा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *