सिरसा में एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पांव में फ्रैक्चर आ गया, जिस कारण ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों द्वारा इलाज चल रहा है। युवक अपने बेटे के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में वह सड़क किनारे रूका था। तभी सामने से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी चालक फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में डिंग मंडी निवासी देवीलाल ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। वह बाइक पर सवार होकर गांव सिकंदरपुर से डिंग मंडी आ रहा था। जब वह कंवरपुरा से करीब दो किलोमीटर दूरी पर निकला तो बाइक सड़क किनारे रोक ली। ढाबी कलां से आई कार शिकायत में बताया, उसका बेटा धर्मवीर उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा था। वह बाइक से नीचे उतरकर पेशाब करने लगा। तभी सामने से एक गाड़ी ढाबी कलां की ओर से आई और सीधा बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी चालक एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया और उसे पहचान नहीं पाया। वह अज्ञात था। हादसे में उसे दोनों पांव में चोट लगी है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।


