LPG गैस को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाते आंकड़े:1 लाख 69 हजार ऑर्डर पेंडिंग, IOCL पर सबसे ज्यादा भार; बढ़ते कनेक्शन ने बढ़ाया दबाव

LPG गैस को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाते आंकड़े:1 लाख 69 हजार ऑर्डर पेंडिंग, IOCL पर सबसे ज्यादा भार; बढ़ते कनेक्शन ने बढ़ाया दबाव

पटना जिला प्रशासन जहां एक ओर दावा कर रहा है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं, दूसरी ओर आंकड़े खुद इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पेंडिंग ऑर्डरों की संख्या अब भी काफी अधिक बनी हुई है। कुल पेंडिंग एलपीजी सिलेंडर की संख्या 1,69,372 तक पहुंच गई है, जो सप्लाई व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती को दर्शाता है। सबसे ज्यादा पेंडिंग IOCL में रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOCL) पर सबसे ज्यादा दबाव है, जहां पेंडिंग ऑर्डर कुल का बड़ा हिस्सा है। तीन प्रमुख कंपनियों में पेंडिंग सिलेंडरों का आंकड़ा इस प्रकार है— IOCL: 1,21,810 पेंडिंग
BPCL: 32,651 पेंडिंग
HPCL: 14,911 पेंडिंग कल तक के आंकड़ों के अनुसार— बुकिंग के मुकाबले डिलीवरी की रफ्तार धीमी है, जिसके कारण पेंडिंग लगातार बढ़ रही है। कुल बुकिंग 23,993 हुई, जिसमें 20,847 सिलेंडर सप्लाई की गई। इसमें से 15,431 सिंलेडरों की डिलीवरी की गई है। वहीं, पेंडिग का आंकड़ा 1,69,372 के पार जा चुका है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों से साफ है कि हर दिन नई बुकिंग जुड़ रही है, लेकिन सप्लाई और डिलीवरी उस गति से नहीं बढ़ पा रही— 1 अप्रैल – 1,42,106
2 अप्रैल – 1,60,564
3 अप्रैल – 1,67,319
4 अप्रैल – 1,71,361
5 अप्रैल – 1,75,042
6 अप्रैल – 1,63,437
7 अप्रैल – 1,69,372 नए कनेक्शन भी बढ़ा रहे हैं लोड पटना में कुल एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 से अधिक है। ऐसे में हर दिन की बुकिंग का दबाव सप्लाई सिस्टम पर पड़ रहा है। नए कनेक्शन बढ़ने से मांग और ज्यादा बढ़ रही है, जिससे पेंडिंग ऑर्डर पर असर पड़ रहा है। गेल इंडिया के तहत, 20 मार्च से 6 अप्रैल तक 1024 नए कनेक्शन लिए गए। 7 अप्रैल को 32 नए कनेक्शन दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई और मॉनिटरिंग प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 25 से 30 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है, जबकि 20 से 25 हजार बुकिंग हो रही है। अगर यह संतुलन सही है, तो पेंडिंग ऑर्डर कम होना चाहिए था, लेकिन इसके उलट पेंडिंग का आंकड़ा लगातार ऊंचा बना हुआ है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और घर बैठे सिलेंडर बुक करें। “लाइन में मत लगिए” की अपील और “पेंडिंग का बड़ा आंकड़ा”—दोनों साथ-साथ चल रहे है।
जिला प्रशासन द्वारा अब तक 22 FIR दर्ज अवैध भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। पटना में अब तक 723 स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इन जगहों से कुल 121 सिलेंडर जब्त किए गया, जबकि 22 FIR दर्ज की गई है। इस दौरान 24×7 कंट्रोल रूम (0612-2219-810) सक्रिय है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि रखी जाए। एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो और कहीं भी कालाबाजारी, होर्डिंग, ओवरप्राइसिंग या अवैध उपयोग की शिकायत मिलने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पटना जिला प्रशासन जहां एक ओर दावा कर रहा है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं, दूसरी ओर आंकड़े खुद इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पेंडिंग ऑर्डरों की संख्या अब भी काफी अधिक बनी हुई है। कुल पेंडिंग एलपीजी सिलेंडर की संख्या 1,69,372 तक पहुंच गई है, जो सप्लाई व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती को दर्शाता है। सबसे ज्यादा पेंडिंग IOCL में रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOCL) पर सबसे ज्यादा दबाव है, जहां पेंडिंग ऑर्डर कुल का बड़ा हिस्सा है। तीन प्रमुख कंपनियों में पेंडिंग सिलेंडरों का आंकड़ा इस प्रकार है— IOCL: 1,21,810 पेंडिंग
BPCL: 32,651 पेंडिंग
HPCL: 14,911 पेंडिंग कल तक के आंकड़ों के अनुसार— बुकिंग के मुकाबले डिलीवरी की रफ्तार धीमी है, जिसके कारण पेंडिंग लगातार बढ़ रही है। कुल बुकिंग 23,993 हुई, जिसमें 20,847 सिलेंडर सप्लाई की गई। इसमें से 15,431 सिंलेडरों की डिलीवरी की गई है। वहीं, पेंडिग का आंकड़ा 1,69,372 के पार जा चुका है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों से साफ है कि हर दिन नई बुकिंग जुड़ रही है, लेकिन सप्लाई और डिलीवरी उस गति से नहीं बढ़ पा रही— 1 अप्रैल – 1,42,106
2 अप्रैल – 1,60,564
3 अप्रैल – 1,67,319
4 अप्रैल – 1,71,361
5 अप्रैल – 1,75,042
6 अप्रैल – 1,63,437
7 अप्रैल – 1,69,372 नए कनेक्शन भी बढ़ा रहे हैं लोड पटना में कुल एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 से अधिक है। ऐसे में हर दिन की बुकिंग का दबाव सप्लाई सिस्टम पर पड़ रहा है। नए कनेक्शन बढ़ने से मांग और ज्यादा बढ़ रही है, जिससे पेंडिंग ऑर्डर पर असर पड़ रहा है। गेल इंडिया के तहत, 20 मार्च से 6 अप्रैल तक 1024 नए कनेक्शन लिए गए। 7 अप्रैल को 32 नए कनेक्शन दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई और मॉनिटरिंग प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 25 से 30 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है, जबकि 20 से 25 हजार बुकिंग हो रही है। अगर यह संतुलन सही है, तो पेंडिंग ऑर्डर कम होना चाहिए था, लेकिन इसके उलट पेंडिंग का आंकड़ा लगातार ऊंचा बना हुआ है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और घर बैठे सिलेंडर बुक करें। “लाइन में मत लगिए” की अपील और “पेंडिंग का बड़ा आंकड़ा”—दोनों साथ-साथ चल रहे है।
जिला प्रशासन द्वारा अब तक 22 FIR दर्ज अवैध भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। पटना में अब तक 723 स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इन जगहों से कुल 121 सिलेंडर जब्त किए गया, जबकि 22 FIR दर्ज की गई है। इस दौरान 24×7 कंट्रोल रूम (0612-2219-810) सक्रिय है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि रखी जाए। एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो और कहीं भी कालाबाजारी, होर्डिंग, ओवरप्राइसिंग या अवैध उपयोग की शिकायत मिलने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *