सीवान में वर्दी पर दाग: आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीवान में वर्दी पर दाग: आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार के सीवान में दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सब-इंस्पेक्टर और डायल 112 में कार्यरत एक महिला सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीवान के एसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर वर्तमान में सीवान के पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला आरक्षी पुलिस लाइन में पदस्थापित है।

वीडियो एक कमरे का है, जिसमें दोनों के निजी पलों को किसी ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। फुटेज में दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई भी नजर आ रही है।

वायरल से पहले ब्लैकमेलिंग

सीवान पुलिस के अनुसार, वीडियो बनाने वाले लोग उसे डिलीट करने के नाम पर काफी रकम की मांग कर रहे थे। यह विवाद पिछले कुछ समय से विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने दोनों पुलिसकर्मियों का पहले तबादला कर दिया था। हालांकि, सोमवार को यह निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस वीडियो के जरिए दोनों को ब्लैकमेल कर रहा था और उसे हटाने के बदले मोटी रकम मांग रहा था। जब पैसे नहीं दिए गए, तो उसने वीडियो वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो पर जांच के आदेश

सीवान एसपी ने वायरल वीडियो मामले में जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इसकी सत्यता की पुष्टि हो सके और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह किसी के निजी पलों में अवैध रूप से घुसपैठ कर बिना अनुमति वीडियो बनाए जाने का मामला हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसपी के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ निजी पलों का वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *