ग्वालियर। अब सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को शव वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने शव को घर तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन सेवा शुरू की है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 155334 जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन इसका लाभ ले सकेंगे। 108 जिला नोडल अधिकारी इन्द्रपाल निवारिया के अनुसार इसका उद्देश्य शोक की घड़ी में परिजनों को त्वरित और सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराना है।


