ग्वालियर| राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय में कृषि विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी प्रशंसा वर्मा को शिमला में आयोजित 13वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वर्ण पदक के लिए चुना गया। यह चयन आईएसएएचआरडी सोसायटी और सम्मेलन पुरस्कार स्क्रीनिंग समिति ने उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध योगदान और पेशेवर उत्कृष्टता के आधार पर किया। सम्मेलन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।


