मुंगेर में गंगा में डूबा 3 वर्षीय मासूम:शव मिलने पर परिजनों ने NH-80 जाम किया, मुआवजा मांगा

मुंगेर में गंगा में डूबा 3 वर्षीय मासूम:शव मिलने पर परिजनों ने NH-80 जाम किया, मुआवजा मांगा

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर-मुंगेर एनएच-80 को लगभग 15 मिनट तक जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन पर बाद में जाम हटा लिया गया। घटना सोमवार को हुई। बरियारपुर प्रखंड के कल्याण टोला निवासी अभय कुमार मंडल की पत्नी चांदनी देवी पैरु मंडल टोला स्थित गंगा घाट पर कपड़े धोने गई थीं। उनका तीन वर्षीय बेटा प्रेम कुमार चुपके से उनके पीछे घाट पर पहुंच गया। नहाते समय गहरे पानी में गया बताया गया कि बच्चा नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। मां की नजर बच्चे पर पड़ी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तुरंत बरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। उचित कार्रवाई का आश्वासन इसके बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए एनएच-80 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस और अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर-मुंगेर एनएच-80 को लगभग 15 मिनट तक जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन पर बाद में जाम हटा लिया गया। घटना सोमवार को हुई। बरियारपुर प्रखंड के कल्याण टोला निवासी अभय कुमार मंडल की पत्नी चांदनी देवी पैरु मंडल टोला स्थित गंगा घाट पर कपड़े धोने गई थीं। उनका तीन वर्षीय बेटा प्रेम कुमार चुपके से उनके पीछे घाट पर पहुंच गया। नहाते समय गहरे पानी में गया बताया गया कि बच्चा नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। मां की नजर बच्चे पर पड़ी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तुरंत बरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। उचित कार्रवाई का आश्वासन इसके बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए एनएच-80 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस और अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *