Raghav Chadha gets support from Sonam Bajwa: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। जब से राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पार्टी के ‘उपनेता’ पद से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है, उसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जहां उन्हीं की पार्टी के लोग उन्हें गलत बता रहे है वहीं, कई ऐसी हस्तियां भी है जो उनके सपोर्ट में आ रही है। पहले उनकी साली प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को सपोर्ट किया था अब इसी लिस्ट में पंजाबी एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने एक पोस्ट लाइक कर ये दिखाया है कि वह राघव को अपना समर्थन दे रही हैं। जैसे ही उनका ये लाइक वाला पोस्ट आया लोग हैरान रह गए।
सोनम बाजवा ने किया राघव चड्ढा को सपोर्ट (Raghav Chadha gets support from Sonam Bajwa Following AAP Demotion)
आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को एक चौंकाने वाला फैसला लिया था उन्होंने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। उनकी जगह जालंधर के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, पार्टी इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि संसद में राघव के लगातार बढ़ते कद और उनके तीखे तेवरों की वजह से ही उनके ‘पर’ कतरे गए हैं।

राघव का ‘मोंटाज’ वीडियो हुआ वायरल (Raghav Chadha Dropped AAP as Rajya Sabha deputy leader)
पद छिनने के बाद राघव चड्ढा ने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस तो नहीं की, लेकिन इंस्टाग्राम के जरिए एक बेहद प्रभावशाली संदेश जरूर दिया। उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें उनके द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में सरकारी बैंकों की बदहाली, सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन पर टैक्स हटाने की मांग और शहीद भगत सिंह को ‘भारत रत्न’ देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी जोरदार दलीलें शामिल हैं। बिना कुछ कहे, तिरंगे के इमोजी के साथ पोस्ट किया गया यह वीडियो पार्टी नेतृत्व के लिए एक शांत मगर बेहद तीखा जवाब माना जा रहा है।

सोनम बाजवा और प्रियंका चोपड़ा ने जताया समर्थन (Raghav Chadha Sonam Bajwa)
राघव के इस वीडियो पर पंजाब की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा ने ऐसे में ‘ताली बजाने’ वाले इमोजी कमेंट कर अपना समर्थन जताया है। सोनम की इस प्रतिक्रिया को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि राघव का पंजाब की राजनीति में भी बड़ा दखल रहा है। वहीं, उनकी साली और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ‘हार्ट इमोजी’ और तालियों के साथ राघव का हौसला बढ़ाया था।
सोशल मीडिया पर फैंस भी राघव के काम की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पद रहे न रहे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने जनता के मुद्दों को संसद में रखा है, वह काबिले तारीफ है। राजनीति और बॉलीवुड के इस मेल ने अब इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। अब देखना यह है कि पार्टी के अंदर मची यह रार आगे क्या रूप लेती है।


