बरेली में खुले नाले में बाइक सहित गिरा युवक:आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया, प्रशासन पर उठे सवाल

बरेली में खुले नाले में बाइक सहित गिरा युवक:आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया, प्रशासन पर उठे सवाल

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक खुले नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से उसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना शहर में खुले नालों की गंभीर समस्या को उजागर करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले के पास न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही कोई चेतावनी संकेत या बैरिकेडिंग लगाई गई थी। रात के अंधेरे में सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल था, जिसके कारण युवक को खतरे का अंदाजा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेटेलाइट हादसे की यादें अभी ताजा हैं, जहां इसी तरह की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बावजूद, शहर में खुले नालों की स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है। घटना के बाद इलाके में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग तब तक सक्रिय नहीं होता, जब तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो जाती। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाके में बैरिकेडिंग करा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के खुले नालों को सुरक्षित करने का काम लगातार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *