एनएच-31 पर बस से ट्रक और हाइवा टकराए:नारायणपुर बस स्टैंड के पास हुए हादसे में चालक वाहन में फंसा, बिजली कटर की मदद से बाहर निकाला गया

एनएच-31 पर बस से ट्रक और हाइवा टकराए:नारायणपुर बस स्टैंड के पास हुए हादसे में चालक वाहन में फंसा, बिजली कटर की मदद से बाहर निकाला गया

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक हाईवा चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में सवार कई यात्री भी चोटिल हुए हैं। हाइवा चालक बुरी तरह वाहन में फंसा जानकारी के अनुसार, नारायणपुर बस स्टैंड के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक ट्रक और हाइवा में अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक बुरी तरह वाहन में फंस गया। बिजली कटर की मदद से बाहर निकाला गया स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बिजली कटर का उपयोग कर वाहन का बॉडी काटकर फंसे हुए हाईवा चालक को बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को खतरे से बाहर बताया है। घायल चालक की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के मुस्लिमगंज, मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद साजुद के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रियाज आलम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना सर्विस रोड नहीं होने के कारण हुई। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद हाईवा में फंसे चालक को बचाने के लिए न तो एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही स्थानीय प्रशासन से कोई सहयोग मिला। केवल स्थानीय लोगों के प्रयासों से ही घायल को बचाया जा सका। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक हाईवा चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में सवार कई यात्री भी चोटिल हुए हैं। हाइवा चालक बुरी तरह वाहन में फंसा जानकारी के अनुसार, नारायणपुर बस स्टैंड के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे एक ट्रक और हाइवा में अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक बुरी तरह वाहन में फंस गया। बिजली कटर की मदद से बाहर निकाला गया स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बिजली कटर का उपयोग कर वाहन का बॉडी काटकर फंसे हुए हाईवा चालक को बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को खतरे से बाहर बताया है। घायल चालक की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के मुस्लिमगंज, मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद साजुद के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रियाज आलम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना सर्विस रोड नहीं होने के कारण हुई। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद हाईवा में फंसे चालक को बचाने के लिए न तो एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही स्थानीय प्रशासन से कोई सहयोग मिला। केवल स्थानीय लोगों के प्रयासों से ही घायल को बचाया जा सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *