औरैया में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार 05 अप्रैल 2026 को महिला थाना ककोर में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 ऐसे परिवारों को फिर से एक किया गया जो वैचारिक मतभेदों के कारण अलग रह रहे थे। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 45 फाइलें दायर की गईं। इनमें से 9 परिवार ऐसे थे जो आपसी मनमुटाव के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे और उनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे। ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सदस्यों ने इन पति-पत्नियों को समझा-बुझाकर उनके बीच के मनमुटाव और कलह को दूर किया। सफल मध्यस्थता के बाद, वे एक साथ रहने के लिए राजी हो गए और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया। ‘नई किरण’ परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना और उन्हें फिर से एकजुट करना है। इस आयोजन के दौरान ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


