साइबर ठगों का ‘मनी रूट’ गिरफ्तार:10 हजार में बेचा था बैंक खाता, लाखों की ठगी में शामिल

साइबर ठगों का ‘मनी रूट’ गिरफ्तार:10 हजार में बेचा था बैंक खाता, लाखों की ठगी में शामिल

बृज नगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हंटर’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगों के लिए ‘मनी रूट’ का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सिंह (31) निवासी पीराका, थाना जालूकी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को लगभग 10 हजार रुपये में बेच दिया था। ठग इस खाते का उपयोग निर्दोष लोगों से ठगी गई रकम मंगवाने के लिए करते थे। राहुल खाते में आई रकम को निकालकर ठगों तक पहुंचाता था, जिसके बदले उसे हर महीने 5 हजार रुपये का कमीशन मिलता था। थाना प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिरावल गुर्जर के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस एक खाते के जरिए अब तक लाखों रुपये का अवैध लेन-देन किया जा चुका है। पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी लाखन सिंह और एएसआई दारा सिंह की टीम इस पूरे साइबर सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में क्षेत्र के कई अन्य युवक भी शामिल हो सकते हैं, जो कमीशन के लालच में ठगों के लिए ‘कैश आउट’ का काम कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *