भागलपुर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किय गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। उमस और तेज गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय लोग घर से कम ही निकल रहे हैं। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। आसमान साफ रहने और हवा की गति धीमी होने के कारण लू जैसे हालात बने रहेंगे। BAU के मौसम वैज्ञानिक रोहित अमन ने बताया फिलहाल क्षेत्र में शुष्क पश्चिमी हवा का प्रभाव बना हुआ है। हवा की गति धीमी और आर्द्रता लगभग 50-55 प्रतिशत रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। अगले 48 घंटों तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या अस्पतालों में भी सिरदर्द, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। लगातार नींबू, पानी और ORS का सेवन करें। हल्के और सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंककर बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। भागलपुर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किय गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। उमस और तेज गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय लोग घर से कम ही निकल रहे हैं। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। आसमान साफ रहने और हवा की गति धीमी होने के कारण लू जैसे हालात बने रहेंगे। BAU के मौसम वैज्ञानिक रोहित अमन ने बताया फिलहाल क्षेत्र में शुष्क पश्चिमी हवा का प्रभाव बना हुआ है। हवा की गति धीमी और आर्द्रता लगभग 50-55 प्रतिशत रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। अगले 48 घंटों तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या अस्पतालों में भी सिरदर्द, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। लगातार नींबू, पानी और ORS का सेवन करें। हल्के और सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंककर बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।


