नवादा में एलपीजी आपूर्ति सामान्य:डोर-स्टेप डिलीवरी जारी, प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल किया गठित

नवादा में एलपीजी आपूर्ति सामान्य:डोर-स्टेप डिलीवरी जारी, प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल किया गठित

नवादा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 13,059 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 3,548, बीपीसीएल के 7,055 और आईओसीएल के 2,456 सिलेंडर शामिल हैं। यह मौजूदा उपलब्धता जिले की वर्तमान आवश्यकता के लिए पर्याप्त है। गैस एजेंसियों को टाइम से डिलीवरी का निर्देश सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वितरण प्रणाली सुचारु रूप से कार्य कर रही है। जन-सुविधा के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212122 है। इस नियंत्रण कक्ष में अब तक 244 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 208 का त्वरित समाधान किया जा चुका है। शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल किया गठित जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल गठित किए हैं। इन दलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थाना के अधिकारी शामिल हैं। इन दलों ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित और पर्याप्त है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। नवादा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 13,059 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 3,548, बीपीसीएल के 7,055 और आईओसीएल के 2,456 सिलेंडर शामिल हैं। यह मौजूदा उपलब्धता जिले की वर्तमान आवश्यकता के लिए पर्याप्त है। गैस एजेंसियों को टाइम से डिलीवरी का निर्देश सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वितरण प्रणाली सुचारु रूप से कार्य कर रही है। जन-सुविधा के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212122 है। इस नियंत्रण कक्ष में अब तक 244 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 208 का त्वरित समाधान किया जा चुका है। शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल किया गठित जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में धावा दल गठित किए हैं। इन दलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थाना के अधिकारी शामिल हैं। इन दलों ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित और पर्याप्त है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *