कटिहार रेल मंडल सेफ्टी-पंक्चुएलिटी में बेहतर-DRM:8 नई ट्रेनें चलाई, 25.64 करोड़ रुपये राजस्व; 25 अतिरिक्त ठहराव दिए

कटिहार रेल मंडल सेफ्टी-पंक्चुएलिटी में बेहतर-DRM:8 नई ट्रेनें चलाई, 25.64 करोड़ रुपये राजस्व; 25 अतिरिक्त ठहराव दिए

कटिहार रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में इस वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल ने सुरक्षा, समयपालन और संरक्षा के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 8 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, साथ ही 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई और 25 अतिरिक्त ठहराव दिए गए। इन सबके बावजूद मंडल ने 81.69 प्रतिशत की समयपालन दर हासिल की, जो पिछले वर्ष से अधिक है। राजस्व के क्षेत्र में भी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। टिकट चेकिंग अभियानों के माध्यम से इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि रेलवे की प्रभावी कार्यशैली और सख्त निगरानी को दर्शाती है। 42 नार्कोटिक्स-56 मानव तस्करी के मामलों का खुलासा सुरक्षा के क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आरपीएफ ने 155 शराब तस्करी, 42 नार्कोटिक्स और 56 मानव तस्करी के मामलों का खुलासा किया है। यह आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं। विकास कार्यों पर भी मंडल ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। वित्तीय वर्ष में प्राप्त 780 करोड़ रुपये के फंड का शत-प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य जारी हैं, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कटिहार रेल मंडल न केवल वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि भविष्य में भी यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कटिहार रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में इस वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मंडल की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल ने सुरक्षा, समयपालन और संरक्षा के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 8 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, साथ ही 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई और 25 अतिरिक्त ठहराव दिए गए। इन सबके बावजूद मंडल ने 81.69 प्रतिशत की समयपालन दर हासिल की, जो पिछले वर्ष से अधिक है। राजस्व के क्षेत्र में भी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। टिकट चेकिंग अभियानों के माध्यम से इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि रेलवे की प्रभावी कार्यशैली और सख्त निगरानी को दर्शाती है। 42 नार्कोटिक्स-56 मानव तस्करी के मामलों का खुलासा सुरक्षा के क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आरपीएफ ने 155 शराब तस्करी, 42 नार्कोटिक्स और 56 मानव तस्करी के मामलों का खुलासा किया है। यह आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं। विकास कार्यों पर भी मंडल ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। वित्तीय वर्ष में प्राप्त 780 करोड़ रुपये के फंड का शत-प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य जारी हैं, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कटिहार रेल मंडल न केवल वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि भविष्य में भी यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *