अकलतरा में चौथी-लाइन के चलते प्रभावित हुई ट्रेनें बहाल:14 ट्रेनें आज से 7 अप्रैल तक फिर दौड़ेंगी;रायपुर-बिलासपुर समेत रायगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत

अकलतरा में चौथी-लाइन के चलते प्रभावित हुई ट्रेनें बहाल:14 ट्रेनें आज से 7 अप्रैल तक फिर दौड़ेंगी;रायपुर-बिलासपुर समेत रायगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को अब फिर से बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनका परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की यात्रा भी सुगम होगी। इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3, लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। 3 से 7 अप्रैल के बीच बहाल हुई ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुईं बहाल यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से जरूर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें कैंसिल: 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां; गोंदिया स्टेशन पर चलेगा ट्रैक मेंटेनेंस का काम छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *