शाजापुर में वाहन ने दो बुजुर्गों को टक्कर मारी:मंदिर से लौटते समय गंभीर रूप से घायल हुए

शाजापुर में वाहन ने दो बुजुर्गों को टक्कर मारी:मंदिर से लौटते समय गंभीर रूप से घायल हुए

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणगढ़ में गुरुवार रात करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। यह हादसा माता मंदिर के सामने हुआ, जिसमें दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के पायलट सुरेश और प्रधान आरक्षक बैजनाथ सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्तियों की पहचान नारायणगढ़ निवासी मदन पिता पर्वत बागड़ी और पिपलोदा निवासी भागीरथ पिता रूगाजी मालवीय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग नारायणगढ़ माताजी मंदिर में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में दोनों बुजुर्गों को सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *