लूट का सोना गलाकर बेचने वाले कारोबारी समेत 6 अरेस्ट:मुजफ्फरपुर में लूट करने वाले गिरोह के बदमाश गिरफ्तार, रेकी कर करते थे छिनतई

लूट का सोना गलाकर बेचने वाले कारोबारी समेत 6 अरेस्ट:मुजफ्फरपुर में लूट करने वाले गिरोह के बदमाश गिरफ्तार, रेकी कर करते थे छिनतई

मुजफ्फरपुर में लूट और छिनतई की घटना सामने आई। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने एक संगठित अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्य राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल, चेन और अन्य कीमती सामान की छिनतई करते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चांदनी चौक के पास से गिरोह के कुछ सदस्यों को दबोचा, जिसके बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजिला गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो पहले रेकी करते थे और फिर सुनसान या भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों से मोबाइल, चेन और जेवरात छीन लेते थे। स्वर्ण व्यवसाय गला कर भेज देता था सोना जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य लूटे गए आभूषणों को अहियापुर थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी को बेच देते थे। उक्त व्यवसायी चोरी के जेवर को गलाकर बाजार में खपाने का काम करता था, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस ने इस स्वर्ण कारोबारी को भी गिरफ्तार कर उसकी दुकान को सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार (सीतामढ़ी), नवनीत कुमार (अहियापुर), कुंदन कुमार (कांटी) समेत अन्य शामिल हैं। वहीं कृष्ण कुमार नामक स्वर्ण व्यवसायी लूटे गए जेवर को ठिकाने लगाने में संलिप्त था। शुभम कुमार गिरोह में लाइजनिंग का काम करता था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल चाकू व लूट का सोना बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई किए गए करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही कुछ गलाया हुआ सोना भी जब्त किया गया है, जो लूटे गए आभूषणों का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय था और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और संलिप्तता की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में लूट और छिनतई की घटना सामने आई। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने एक संगठित अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्य राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल, चेन और अन्य कीमती सामान की छिनतई करते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चांदनी चौक के पास से गिरोह के कुछ सदस्यों को दबोचा, जिसके बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजिला गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो पहले रेकी करते थे और फिर सुनसान या भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों से मोबाइल, चेन और जेवरात छीन लेते थे। स्वर्ण व्यवसाय गला कर भेज देता था सोना जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य लूटे गए आभूषणों को अहियापुर थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी को बेच देते थे। उक्त व्यवसायी चोरी के जेवर को गलाकर बाजार में खपाने का काम करता था, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस ने इस स्वर्ण कारोबारी को भी गिरफ्तार कर उसकी दुकान को सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार (सीतामढ़ी), नवनीत कुमार (अहियापुर), कुंदन कुमार (कांटी) समेत अन्य शामिल हैं। वहीं कृष्ण कुमार नामक स्वर्ण व्यवसायी लूटे गए जेवर को ठिकाने लगाने में संलिप्त था। शुभम कुमार गिरोह में लाइजनिंग का काम करता था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल चाकू व लूट का सोना बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई किए गए करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही कुछ गलाया हुआ सोना भी जब्त किया गया है, जो लूटे गए आभूषणों का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय था और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और संलिप्तता की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *