फिल्म ‘रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक:भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में दिखे, बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार

फिल्म ‘रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक:भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में दिखे, बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार

फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आ गया है। इसकी झलक आज यानी हनुमान जयंती पर जारी की गई। भगवान राम के रूप में रणबीर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है। वीडियो में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलते हैं। श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई। बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है। देखें भगवान राम के लुक की झलक-
भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।” फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें- …………. फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था रामायण का ऑफर:बेटी राहा के जन्म के बाद बदला फैसला; रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर कल यानी गुरुवार को भारत में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लॉस एंजेलिस में हुए फिल्म के स्पेशल प्रिव्यू सेशन रणबीर ने बताया कि उन्होंने पहले रामायण फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *