मातृछाया के एक और बच्चे को मिल गया अपना परिवार

मातृछाया के एक और बच्चे को मिल गया अपना परिवार

भास्कर न्यूज | कोरबा बुधवारी बाइपास मार्ग पर स्थित सेवा भारती के मातृ छाया में पल रहे एक और बच्चे को अपना परिवार मिल गया। यह सौभाग्य एक बार भी एक नि:संतान दंपत्ती को मिला है। जिन्हें वैधानिक व पारंपरिक रूप से दत्तल ग्रहण के साथ बच्चे को सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय उनकी पत्नी श्रद्धा पांडेय उपस्थित रहे। साथ ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम पाठक, सेवा भारती कोरबा के अध्यक्ष डॉ. विशाल उपाध्याय एवं प्रीति उपाध्याय की मौजूदगी में कार्यक्रम किया गया। डॉ. उपाध्याय ने सेवा भारती की स्थापना (रामनवमी 2018) से लेकर वर्तमान तक के विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी अतिथि अजय पांडेय ने कहा कि “वेदों में वर्णित ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का भाव सेवा भारती कोरबा द्वारा सार्थक रूप में निभाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गोविंद माधव द्वारा एकल गीत एवं रेखा सिंह द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन गोविंद माधव ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती से जुड़े अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *