बांका रजौन के टॉपरों को विधायक ने किया सम्मानित:पुष्पांजलि और आनंद को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार, माता-पिता के मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण भूमिका

बांका रजौन के टॉपरों को विधायक ने किया सम्मानित:पुष्पांजलि और आनंद को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार, माता-पिता के मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण भूमिका

बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर शाम स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने मैट्रिक परीक्षा के दो मेधावी छात्रों को उनके पैतृक गांव पहुंचकर सम्मानित किया। इनमें गोपालपुर गांव की बिहार टॉपर पुष्पांजलि कुमारी और परघड़ी गांव के टॉप-10 में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले आनंद कुमार शामिल हैं। धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली शिक्षक लालमोहन शर्मा की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी और किसान सुमन कुमार के पुत्र आनंद कुमार को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। 10-10 हजार कैश देकर किया प्रोत्साहित इसके बाद, विधायक ने दोनों छात्रों को अंगवस्त्र भेंट किया और प्रोत्साहन स्वरूप दस-दस हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।इस अवसर पर विधायक मनीष कुमार ने कहा कि दोनों छात्रों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से ही प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने कहा कि पुष्पांजलि ने एक साधारण गांव से निकलकर बिहार टॉपर बनकर इतिहास रचा है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। माता-पिता के मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण भूमिका विधायक ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी चौधरी, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मुखिया प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर शाम स्थानीय विधायक मनीष कुमार ने मैट्रिक परीक्षा के दो मेधावी छात्रों को उनके पैतृक गांव पहुंचकर सम्मानित किया। इनमें गोपालपुर गांव की बिहार टॉपर पुष्पांजलि कुमारी और परघड़ी गांव के टॉप-10 में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले आनंद कुमार शामिल हैं। धोरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली शिक्षक लालमोहन शर्मा की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी और किसान सुमन कुमार के पुत्र आनंद कुमार को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। 10-10 हजार कैश देकर किया प्रोत्साहित इसके बाद, विधायक ने दोनों छात्रों को अंगवस्त्र भेंट किया और प्रोत्साहन स्वरूप दस-दस हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।इस अवसर पर विधायक मनीष कुमार ने कहा कि दोनों छात्रों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से ही प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने कहा कि पुष्पांजलि ने एक साधारण गांव से निकलकर बिहार टॉपर बनकर इतिहास रचा है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। माता-पिता के मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण भूमिका विधायक ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी चौधरी, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मुखिया प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *