राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तार:रिहाई की मांग पर फर्रुखाबाद में किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तार:रिहाई की मांग पर फर्रुखाबाद में किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में फर्रुखाबाद में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में किसान सीओ सिटी कार्यालय पर एकत्र हुए और उनकी रिहाई की मांग की। राकेश टिकैत को ओडिशा सरकार ने गिरफ्तार किया है। वे वहां किसानों के एक आंदोलन में शामिल होने गए थे, जो अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से किसान संगठनों में रोष है। फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीओ सिटी कार्यालय के बाहर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। जनपद के नवाबगंज और कम्पिल थानों में भी इसी मुद्दे पर धरना जारी है। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सीओ कार्यालयों या थानों पर यह धरना दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जब तक राकेश टिकैत की ससम्मान रिहाई नहीं होती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता की गिरफ्तारी ओडिशा में हुई है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर ये लोग धरना दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *